सुंदरीकरण और दो पार्किंग पर खर्च होंगे 49 करोड़
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम करीब 49 करोड़ रुपये से शहर में पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के साथ धार्मिक महत्व के स्थलों पर विकास कराएगा। मणिकर्णिका घाट के पास ब्रह्मनाल सब्जी मंडी के पास दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। पिशाचमोचन कुंड के पर 2.34 करोड़ रुपये की लागत से शौचालय, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था होगी।इसके अलावा सारनाथ में स्वचालित पार्किंग का भी निर्माण होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट रोड से शहर आने वाले वीआईपी मार्गों को स्पिरिचुअल गेटवे के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बने महाकाल स्तंभ राहगीरों का स्वागत करेंगे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि चौराहों और तिराहों के सुंदरीकरण की शुरुआत मिंट हाउस और नदेसर तिराहे से हो चुकी है। यहां हेरिटेज स्टाइल ट्रैफिक बूथ और एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.