मधुबनी, जनवरी 4 -- राजनगर। राजनगर स्थित सुंदरवन श्मशान भूमि का संरक्षण व सुरक्षा को लेकर चहारदिवारी उच्चीकरण की कवायद शुरू की गई है। सुंदरवन श्मशान भूमि विकास समिति की पहल पर सतघारा पंचायत की विकास निधि से यह कार्य शुरू किया गया है। निर्माण कार्य के पूरा होने से श्मशान भूमि की सुरक्षा के साथ-साथ इसकी गरिमा में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि सुंदरवन श्मशान भूमि केवल अंतिम संस्कार का स्थल ही नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यह स्थल वर्षों से काली पूजा महोत्सव सहित कई धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों का साक्षी रहा है। एवं प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। सुंदरवन श्मशान भूमि विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ और सचिव अनिल कुमार नायक ने बताया कि इस सामाजिक धरोहर के संरक्षण एवं सर्वांगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.