वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी। सुंदरपुर इलाके में रविवार शाम एसओजी और चितईपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन सह संचालक, चार युवतियां और एक युवक शामिल है। पकड़ी गईं युवतियां कोलकाता और देवरिया की हैं। चितईपुर पुलिस ने युवकों, मकान मालिक और मुख्य संचालक पर मुकदमा दर्ज किया। मकान मालिक और मुख्य संचालक फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। भेलूपुर के एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि दीपक सिंह के मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। सुंदरपुर में उसका घर एक स्कूल के पास है। रविवार शाम एसओजी और चितईपुर पुलिस की छापेमारी में सह संचालक तनिष्क चौरसिया, जमालपुर (मिर्जापुर) का विशाल गौड़, कौशांबी के नेवादा (सराय अकील) का नितिन अग्रहरि और भाऊपुर (जंसा) का दिलीप कुमार हत्थे चढ़ गया। घर और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.