पाकुड़, मार्च 12 -- प्रखंड के सुंदरपुर गांव में जल निकासी की बदहाल स्थिति ने पंचायती राज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के कई मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण जगह-जगह गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नालियों की सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.