सुंदरपुर में जनगणना कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ
पाकुड़, जून 1 -- प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत में चल रहे जनगणना कार्य का सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना से जुड़े कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण की प्रक्रिया का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी परिवार का विवरण छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण किया जाता है। इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करें। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनगणना कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीओ ट्विं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.