सुंदरपुर बस्ती के लोगों को नहीं मिल रहा पानी, लोगों में आक्रोश
धनबाद, जून 8 -- झमाडा झरिया अंतर्गत आने वाले जोड़ापोखर सुंदरपुर बस्ती में पिछले कई महीनों से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। नए कनेक्शनों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने के कारण स्थानीय जल उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की इस गंभीर समस्या से परेशान सुंदरपुर के उपभोक्ताओं ने झमाडा झरिया के एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है।
पानी की कमी के कारण उपभोक्ताओं का कहना है कि 18 इंच की मुख्य पाइपलाइन से जो पानी 4 इंच की लाइन में आता है, वह आबादी के हिसाब से बहुत कम है। इसके अलावा भौगोलिक ढलान होने की वजह से पानी कभी भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरी तरह भर ही नहीं पाता है, जिससे एक बड़े हिस्से को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
मांगें मांग की है कि या तो मेन लाइन (18 इंच) से 4 इंच की लाइन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.