आरा, जून 1 -- हिन्दुस्तान असर: -पांच माह तक संचिका दबाकर रखने वाले सहायक से स्पष्टीकरण -सदर अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द -डीएम के आदेश पर सदर एसडीओ की ओर से की गई कार्रवाई आरा, हमारे संवाददाता। पिछले पांच महीने से राशन से वंचित आरा सदर प्रखंड की सुंदरपुर बरजा पंचायत के गरीबों का अनाज बरजा पैक्स (डीलर) में टैग कर वितरण शुरू करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुंदरपुर बरजा पंचायत के गरीबों का अनाज दूसरे डीलर में किया गया टैगसंचिका दबाने का मामला वहीं पांच महीने तक उपभोक्ताओं के टैग करने की संचिका को दबाकर रखने वाले संबंधित सहायक पर भी कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर सदर एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि आपके प्रिय हिदुस्तान अखबार में 21 मई...