बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- 1500 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा फोटो: सुंदरपुर कलश-कतरीसराय के सुन्दरपुर गांव में रविवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं व श्रद्धालु। कतरीसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के सुन्दरपुर गांव में रविवार को नौ दिवसीय श्री चण्डी महायज्ञ सह मां महारानी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न गांवों से आईं लगभग 1500 महिलाओं व कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय माता दी... और जय श्रीराम... के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य अखिल भारतीय महामंडलेश्वर अंतर्यामी शरण महाराज रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद ने बताया कि 19 से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ का शुभारंभ कल...