वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी। सुंदरपुर के नेवादा के कारोबारी पवन कुमार की तहरीर पर चितईपुर पुलिस ने 7.67 लाख रुपये की साइबर ठगी का केस दर्ज किया है। पवन ने पुलिस को बताया कि बीते 16 जून को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को 39 जीटीसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि आर्मी के लिए कागज के 25 हजार प्लेट चाहिए। भुगतान के लिए उसने एक लिंक भेजा। लिंक खोलने पर पांच बार में रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। पवन ने 1930 पर शिकायत की। फिर थाने में केस दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...