गोड्डा, अप्रैल 10 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर 10 अप्रैल 2026 को 33 केवी सुंदरपहाड़ी फीडर एवं 33 केवी लाठीबाड़ी फीडर में एबी स्विच का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की जाएगी। इस कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 33 केवी सुंदरपहाड़ी फीडर तथा 33 केवी लाठीबाड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...