गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी नहर रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक बच्चे सहित छह लोगों को हल्की चोटें आईं। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला बसडीला गांव के सुमित कुमार अपनी पत्नी निक्की देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा रिजर्व कर थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। सुंदरपट्टी नहर रोड पर पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में सुमित कुमार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से...