जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र के यूसील कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर बी19/146 में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने क्वार्टर निवासी जितराई मुर्मू के घर से नकद और लाखों के गहने चुरा लिए। पीड़ित जितराई ने बताया कि वे परिवार के साथ शहर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान पड़े क्वार्टर को निशाना बनाया। 6 अक्टूबर को पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि क्वार्टर का दरवाजा टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर जितराई ने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व कई बॉक्स टूटे थे। चोरों ने दादी, पत्नी और बच्चों के सोने-चांदी के गहने और रसोई में रखे कांसे के बर्तन भी चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में रखे बैग से 30 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। सुंदरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्वार्टर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.