सुंदरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल
जमशेदपुर, जून 17 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में ओड़िशा के बड़बिल निवासी निखिल दास भी शामिल है, जिसके सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, निखिल जमशेदपुर में कार्य करता है और सुंदरनगर क्षेत्र में अपने भाई के पास रह रहा था। दूसरी बाइक पर सवार बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती निवासी अजय मुखी (23) और बागबेड़ा निवासी चंद्रमुखी पात्रो (21) भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मजदूर व अस्पतालकर्मी गंभीर बताया जाता है कि दोनों पोटका के हरिणा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.