जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से बादाम पहाड़ मार्ग पर जा रही खाली कोच वाली ट्रेन की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना बुधवार को सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास दिन में 11 बजे की है। ट्रेन से मवेशियों की मौत के बाद रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारी के माध्यम लाइन से मवेशियों के शव को हटवाया। इसके बाद टाटानगर हल्दीपोखर लाइन में ट्रेनों का आवागमन सामान्य हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...