बदायूं, जुलाई 20 -- 16/17 मई की रात सुंदरनगर गांव में हुई डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को इस्लामनगर पुलिस ने बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने एसएसपी निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर चेकिंग के समय 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान उर्फ इरफान पुत्र पुत्तन निवासी डभौरा थाना गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर हाल निवासी छत्रपति स्कूल के पास डेरा, थाना क्योलड़िया बरेली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी आस मोहम्मद घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार...