जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित बिस्कुट और चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग का मामला अब संदिग्ध होता जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और मामले की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया है। आग लगने के पीछे लापरवाही या साजिश, दोनों पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गोदाम के बाहर कचरे के ढेर में आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर अंदर तक पहुंच गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कचरे में आग किसने लगाई और क्या यह जानबूझकर किया गया कृत्य था। इसी कारण पुलिस अब इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है।डीएसपी को सौंपे गए इस मामले में गोदाम संचालक, कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही,...