जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव निवासी 65 वर्षीय सिदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग में सुंदरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह 5 बजे की है। रेल कर्मचारियों की सूचना पर परसूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को लाइन से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर छानबीन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...