नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- सुंदर दिखने के लिए आपको ढेर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट के पीछे पैसे खर्च करने होंगे। ऐसा जरूरी नही, कुछ बेसिक और पुराने समय से चले आ रहे नियमों को फॉलो करके खुद के अपीयरेंस को सुधारा जा सकता है। जिससे आप आसानी से ब्यूटीफुल दिखेंगी और हर कोई लुक्स की तारीफ भी करेगा। वहीं, कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो जाने-अनजाने में आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करती हैं। जैसे कि ये 6 आदतें, जो स्किन से लेकर आंखों, होंठों को खराब करती हैं।हर वक्त फेस टच करना स्किन को फ्लॉलेस और एक्ने जैसी मुश्किल से दूर रखना चाहती हैं तो दिनभर फेस को हाथ से छूना बंद कर दें। ये एक ऐसी आदत है जो फेस की स्किन को आसानी से बीमार बना सकती है। हमारे हाथ जो दिनभर ढेर सारे सरफेस को छूते हैं। उनमे लाखों बैक्टीरिया होते हैं जो स्किन को टच करने पर चेहरे पर ट्रांसफर ...