नैनीताल, मार्च 31 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। धारी क्षेत्र के सुंदरखाल में वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही सड़क पर मंगलवार को प्रशासन की जेसीबी चल ही गई। आरोप है कि एक बिल्डर की ओर से अतिक्रमण कर सरकारी भूमि पर सड़क बनवाई जा रही थी। मामले में सुंदरखाल के वन सरपंच को भी निलंबित कर दिया है।प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में एक बिल्डर की ओर से वन पंचायत की भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को चिह्नित किया। टीम ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के तहत निलंबित कर दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। उनसे एफआईआर करने को भी कहा गया। इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकी, राजस्व निरीक्षक नारायण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.