मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में सुंदरकाण्ड पाठ परिवार द्वारा नगर के मतलूपुर में रविवार को होली मिलनसमारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर समिति के फाउंडर स्तंभ चंद्रशेखर अग्रवाल चंदू चाचा ने श्री हनुमान जी महाराज के चित्र पर केशर और अबीर गुलाल का तिलक लगाकर होली हुड़दंग का श्री गणेश किया। बताया कि होली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। होली का पर्व समाज में समरसता सद्भावना और सहजता लाता है। सुंदरकाण्ड पाठ करने से पूर्व श्री हनुमान जी महाराज का आह्वान भजन मेरे प्रभु राम जय जय राम सिया पति राम जय जय राम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर समिति के रविप्रकाश बरनवाल, डा.रामगोपाल गुप्त, धनंजय वर्मा, अजय मिश्र तथा राम प्यारे गुप्त आदि लोगों ने होली के धुन में श्रीसुंदरकाण्ड पाठ किया। श्री हनुमान जी क...