सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा मंदिर परिसर
रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड के श्याम मंदिर में मंगलवार को 206वां सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वंदना सिंह ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की और यजमान परिवार ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल, प्रसाद का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। वंदना ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से करवाया गया। इस अवसर पर भक्त श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन रहे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत पुनः श्री हनुमान चालीसा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.