मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा मानव कल्याण परिषद के सहयोग से मदनानन्द वानप्रस्थ आश्रम, नदी रोड पर एक भव्य सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन किया। संस्था के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नगरव्यापी कार्यक्रमों की एक कड़ी था। यज्ञ में मुख्य रूप से आश्रम के संरक्षक महेंद्र गोयल, परिषद के संयोजक प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अजय गोयल, एड. प्रवीण अरोड़ा, सुधीर चौधरी और राकेश तनेजा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद जीओ गीता परिवार के सदस्यों ने सत्संग भवन गोशाला पहुंचकर गोवंश को चारा खिलाया और पानी पिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...