सुंदरकांड में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा
बदायूं, सितम्बर 3 -- तहसील के निकट स्थित नारायण ग्रीन हाउस में श्री बालाजी जनकल्याण समिति की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ बाबा बालाजी का दिव्य दरबार सजाया गया। भक्ति गीतों और सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का आयोजन मेहंदीपुर बालाजी धाम राजस्थान के महंत ओमप्रकाश महाराज के सानिध्य में हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। पंडाल में समय-समय पर बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। अतिथियों और श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.