लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व विद्यालय परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा करा कर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार अभिभावकों समेत तमाम लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष ईश्वर दीन वर्मा और प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने भगवान श्रीराम माता जानकी एवं पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सुंदरकांड पाठ से हुई विवि के नए सत्र की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया ज...