सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में जुटे लोग
आजमगढ़, मई 1 -- मेंहनगर। करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहित पंडित विनय पांडेय 'रिंटू बाबा' ने पूजन-अर्चन कराया। सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के सदस्य पंडित अखिलेश चतुर्वेदी ' पोस्टमास्टर' सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.