सुंदरकांड पाठ में गूंजे बालाजी व खाटू श्याम के भजन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- कायमगंज, संवाददाता। श्री बालाजी महाराज की कृपा से बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से आयोजित 47वां मासिक सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम में प्रियंका अग्रवाल ने मधुर स्वर में सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीयूष अग्रवाल ने उनका सहयोग किया। वहीं सिया शर्मा और मनोज कौशल सहित अन्य भक्तों ने भी भजन गाये। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ श्री बालाजी महाराज और खाटू श्याम बाबा के भजनों का गायन किया। कार्यक्रम में शंभू शरण अग्रवाल, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, जसविंदर सिंह, ज्योति श्याम गौड़, हर्षित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अभिजीत वर्मा, मोनू अग्रवाल, बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.