सुंदरकांड पाठ का आयोजन 24 जून को होगा
देहरादून, जून 2 -- देहरादून। शास्त्री नगर स्थित राजधानी वेडिंग पॉइंट में मंगलवार को श्री भैरव मंदिर विकास समिति जेबाला की मासिक बैठक अध्यक्ष दिनेशचंद्र रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 24 जून को सुंदरकांड पाठ, पूजा और 25 जून को पूर्णाहुति व भंडारे के आयोजन पर चर्चा हुई। इसके अलावा, हर साल जून माह की भैरव अष्टमी को वार्षिक पूजा करने और जेबाला-संयारी मोटर मार्ग के सर्वे की सूचना पर चर्चा हुई। इस मौके पर पीतांबर रतूड़ी, डॉ. राजेंद्र रतूड़ी, आनंद स्वरूप रतूड़ी, रामस्वरूप रतूड़ी, नरेश रतूड़ी, आशीष रतूड़ी, सुनील रतूड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.