बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर। पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर जिले के अनेक घरों और मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ और संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने घरों में विशेष पूजन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम के समय मंदिरों में आयोजित भजन संध्या में भक्तों ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में रही बड़े मंगल की धूम भक्ति गीतों और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। धार्मिक आयोजनों के दौरान...