सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ गिनाई उपलब्धियां
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा कैम्प कार्यालय गौशाला परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उनको पूरा किया है। तीन वर्षों में सिर्फ नाली-खंड़ंजा ही नहीं, गोला के लोगों की आस्था, भावना का भी ख्याल रखा है। एक हजार से ज्यादा लोगों को अयोध्या धाम का दर्शन कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, सुर्जन लाल वर्मा, विश्वनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अशोक अवस्थी, नीरज सिंह चौहान, राम गुलाम पाण्डेय, राजन साहनी, धीरज बाजपेई, अशोक सक्सेना, अनुज खरे, संजय तिवारी, संजय शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.