बुलंदशहर, जून 2 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित नलिन मोटर्स पर पूर्व विधायक बिमला सोलंकी के नेतृत्व में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़ा मंगल के अवसर पर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। शुभारंभ सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ।इसके बाद प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बड़ा मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारा देवेन्द्र सोलंकी एवं नलिन सोलंकी ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त कि...