कोडरमा, अप्रैल 3 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में 70वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर आरती, ज्योत प्रज्वलन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जय सियाराम सत्संग समिति की आशा वर्णवाल के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान "मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजर बिहारी." जैसे भजनों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के समक्ष माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महोत्सव के अवसर पर स्वामनी बुंदिया, फल और छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था और बाबा का आलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।भजन कार्यक्रम की शुरुआत ...