मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- सब्जीपुर पाकबड़ा स्थित श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट ने आश्रम में बाबा नीब करौरी आश्रम में बाबा का गंगा जल से स्नान कराया। बाबा का श्रृंगार किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा का कीर्तन किया। भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पढ़ा। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अनिल कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, अश्विनी गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनोद राय, हरि ओम गुप्ता, संजीव कपूर, धीरज कुमार, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता, लवी गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.