लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शुक्रवार को बीकेटी के भौली गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय सुंदर कांड का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर साध्वी रितु भारती ने कहा कि जीवन में सभी पुण्य फल द्वारा मनुष्य को सत्संग श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। महापुरुषों ने बताया कि सत्संग सत्य व ईश्वर का संग है। ईश्वर के दर्शनों के बाद ही वास्तविक भक्ति आरंभ होती है। सुंदरकांड के माध्यम से हम सभी भक्त हनुमान जी की भक्ति यात्रा के विषय में जान पाते हैं। इस अवसर पर साध्वी कात्यानी भारती, साध्वी मंदाकिनी भारती, साध्वी दीपा भारती, साध्वी अर्पण ने सुमधुर भजनों द्वारा भक्तो को भावमय किया। इस अवसर पर एपी सिंह, पूर्व प्रधान राज बहादुर सिंह, 51 शक्ति पीठ की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग...