सहारनपुर, अप्रैल 8 -- देवबंद, संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री हरि कथा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान रामचरितमानस के सुंदरकांड का भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। शिक्षक नगर में आयोजित श्री हरि कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी अंबालिका भारती, सोम प्रभा भारती और पूजा भारती ने प्रभु श्री राम की दिव्य लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने भक्तों को भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने सुंदरकांड के माध्यम से हनुमान जी की अटूट भक्ति, समर्पण और प्रभु के प्रति उनके अद्वितीय विश्वास को उजागर किया। साध्वी बहनों ने बताया कि जब साधक सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, तो प्रभु स्वयं उसे ज्ञान के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.