सुंदरकांड के भंडारे की बची खीर खाने से 56 लोग बीमार, एक महिला की हालत गंभीर
शिवपुरी, अगस्त 4 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सतनवाड़ाकलां गांव में सुंदरकांड के भंडारे में बची बासी खीर खाना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। प्रसाद के रूप में खीर खाने के कुछ घंटे बाद 56 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर और बेहोशी की शिकायत होने लगी। प्रभावित लोगों को सतनवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव के बाग वाले हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं को मालपुआ और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे के बाद बची खीर को रविवार को भी कुछ ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में खा लिया।इसके कुछ समय बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।56 लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.