बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद सरस्वती के सानिध्य में चल रहे इस पाठ में शांति मंदिर संस्था के सदस्य अनुज डंगवाल, सुभाष ग़रकोटी, नीरज कुमार शर्मा व संदीप बिजवाल ने संगीत में भावार्थ सहित सुंदरकांड का श्रवण भक्तों को कराया। कार्यक्रम में ममता बांगा, सुनीता मानिकतला, चंचल अरोरा, मधु कथूरिया, सुषमा सपरा, प्रोमिला नरूला, राकेश नरूला, निलेश अग्रवाल, बृजमोहन कक्कड़, राकेश व अजय अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...