बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न हिस्सों में सुंदरकांड का पाठ व पूजन अर्चन कर हनुमान जयंती मनाई गई। पुरानी बस्ती स्थित बिचनूदास पोखरा के बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मना तो विभिन्न स्कूलों में सुंदरकांड का पाठ कर हवन हुआ। साऊंघाट संवाद के अनुसार बाबा बिचनू दास मंदिर पर बालाजी सरकार का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाला। बालाजी मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा का जाप और श्रीरामचरित मानस पाठ हुआ। उसके बाद सवामनी हवन कराया गया। आयोजक पूर्व सभासद चुनमुनलाल और लल्लू सोनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने महाआरती कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में मंजू सोनी, आशा शुक्ला, विनोद कुमार, संदीप कुमार, नीरज, गणेश, रजवंत, निन्नू बाबू, अजय, विक्की सोनी आदि उपस्थित रहे। वहीं तहसील रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.