कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर के सौरिख बहबलपुर संपर्क मार्ग स्थित बाबा की बगिया में बने प्राचीन हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ और श्रवण किया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रीरामकथा वाचक आचार्य पं.प्रशांतानंदजी महाराज चंदन ने सुंदरकांड की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह रामचरितमानस का वह महत्वपूर्ण अंश है, जिसमें भगवान हनुमानजी के पराक्रम, अटूट भक्ति और साहस का सुंदर वर्णन मिलता है। हनुमानजी की लंका यात्रा, माता सीता की खोज और लंका दहन जैसी घटनाएं जीवन में संघर्षों से लडऩे की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से मनुष्य को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। इससे सभी प्रकार के संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.