बदायूं, अप्रैल 5 -- गांव हतरा में देवदत्त माहेश्वरी के परिवार द्वारा धार्मिक उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के बाद भंडारा और रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में नत्थूलाल गुप्ता मास्टर, दिनेश पाल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, शलभ माहेश्वरी, सुषमा गुप्ता, रूपल माहेश्वरी, विपिन गुप्ता, गिरीश गुप्ता और रामगोपाल गुप्ता सहित का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...