मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- मुरादाबाद। श्री बालाजी जनसेवक ट्रस्ट ने बारादरी स्थित श्री बालाजी महोत्सव में श्री बालाजी का संकटमोचन महायज्ञ किया। इसके बाद भजन कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने भजनों से बालाजी की महिमा का गुणगान किया। बालाजी को छप्पन भोग भी लगाए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। सानिध्य महंत पंकज बाबू का रहा। अखिलेश गुप्ता, दुष्यंत यादव, विकास, ऋतिक, पुष्कर यादव, मानव चतुर्वेदी, हनु श्री, मन्नू श्री, अर्पित आदि रहे। सुंदरकांड और भंडारे के बाद कार्यक्रम संपन्नमुरादाबाद। श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट का शास्त्री नगर लाइनपार में चल रहा दो दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव सोमवार को हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ। आखिरी दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड के पाठ से किया गया। इसके बाद हवन किया गया। अंत में आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्य...