मिर्जापुर, मई 4 -- चुनार। श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति की ओर से सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और प्रेरणा के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को होने वाले श्री हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में प्रत्येक शनिवार की तरह संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पांडेय, महामंत्री संजय साहू, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मिश्र 'बच्ची', ब्रह्मानंद कुशवाहा, सौरभ पुजारी, चंद्रहास गुप्ता, महेंद्र साहू, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता, महेंद्र वर्मा, बृजनंदन कुशवाहा, अमित गुप्ता, अमित सिंह पटेल, नीलेश गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.