लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव और रामनवमी हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। कई जगह श्रीराम यात्राएं निकलीं तो कहीं पर प्रभु श्रीराम का श्रृंगार, भोग, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ व जगह-जगह प्रसाद वितरण का आयोजन होता रहा। इस्कॉन मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन गूंजा तो श्रीराम की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई गई।चौक पक्का पुल स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के बाल रूप विग्रह को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से स्नान कराया गया। ब्राह्मणों के वेद पाठ के दौरान उनका भव्य श्रृंगार हुआ। प्रभु के भोग के बाद भए प्रकट कृपाला दीन दयाला भजन के साथ पं. अमर मिश्रा ने आरती उतारी। मंदिर ट्रस्ट के सेवादार रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, हर्षित सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.