सुंई में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
चम्पावत, मई 18 -- जगदीश, लोहाघाट। सुंई खैसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर में आठ दिनी मद्भागवत संगीत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने मां भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। सोमवार को कथा का शुभारंभ हुआ। पुरोहित किशोर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर बाद कथावाचक व्यास किशोर जोशी ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मन से भय मिट जाता है। मुख्य यजमान प्रकाश चौबे, निर्मला चौबे, राजू चौबे, संतोष चौबे सपत्नीक रहे। यह भी पढ़ें- आदित्य महादेव मंदिर में आज से भागवत कथा यह भी पढ़ें- भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.