सुंई पऊ के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
चम्पावत, जून 6 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट के समीपवर्ती ग्राम पंचायत सुंई पऊ के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पेयजल समस्या को लेकर नाराजगी जताई। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को सुंई पऊ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सुंई लिफ्ट योजना से दूसरे और तीसरे दिन पेयजल की आपूर्ति हो रही है। महज 15 से 20 तक आपूर्ति होने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बताया कि ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंप से पानी लाकर दिनचर्या चलाने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि सुंई लिफ्ट योजना से ग्राम पंचायत सुंई पऊ, चनकांडे, सातखाल, चमनपुर, छमनिया में पेयजल आपूर्ति होती है। जल संस्थान को कई बारसूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.