सुंई खौसकांडे में श्रीरुद्र महायज्ञ आज
चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। ग्राम पंचायत सुंई खैसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर में 13 मई को श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राजेश चौबे ने बताया सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि बुधवार वैशाख शुक्ल एकादशी को एक दिनी रुद्र महायज्ञ का आयोजन सुबह छह बजे से शुरू होगा। इस दौरान गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, जप किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने ने क्षेत्र के लोगों रुद्र महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है। -- यह भी पढ़ें- सुंई में भागवत कथा की तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.