सी-सेक्शन सेवा के लिए डॉ. सुजीत कश्यप सम्मानित
रांची, जुलाई 11 -- रातू, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला सह सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह सर्जन डॉ. सुजीत कुमार कश्यप को जिले में सीएचसी स्तर पर सर्वाधिक सी-सेक्शन करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दिया। रातू सीएचसी में पिछले एक वर्ष के दौरान सुरक्षित प्रसव और आपातकालीन सी-सेक्शन सेवाओं के सफल संचालन के लिए उनके कार्य की सराहना की गई। इस उपलब्धि पर सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कार्यक्रम में दिया गया संदेश, परिवार नियोजन अपनाने की अपील डॉ. कश्यप ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.