सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सी ब्लाक में सोमवार को सर्वर ठप होने के चलते पैथोलॉजी विभाग की जांच व्यवस्था करीब दो घंटे तक पूरी तरह ठप रही। सुबह लगभग 11 बजे सर्वर अचानक बंद हो गया, जिससे सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया रुक गई। इसको लेकर जांच कराने पहुंचे मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित मरीजों ने अस्पताल में प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की। सी ब्लॉक के पैथोलाजी विभाग में सोमवार को जांच बंद होने और समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- मॉडल अस्पताल में सर्वर फिर ठप, बिना इलाज लौटे मरीज देखते ही देखते कई मरीजों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रेणुकूट से आए मरीज विजय बहादुर, सजौर के...