कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति,निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे आंकड़ों की समीक्षा की गई। डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अधीन संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से बी, सी एवं डी श्रेणी में प्रदर्शित योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस कार्ययोजना बनाकर योजनाओं को ए श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी ...