खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि बेलदौर थाना क्षेत्र के मेहनाथ नगर में गुरुवार को सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान गिरने से अधेड़ घायल हो गए। जिसकी पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव निवासी राजेंद्र साहनी के रूप में की गई। घायल ने बताया कि छत पर किसी काम से चढ़ रहे थे। वही सीढ़ी पर पांव फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरने से घायल हो गए। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल अधेड़ का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...