प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। किसी काम से छत पर गई वृद्धा असंतुलित होकर छत के नीचे गिर गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बगैर पुलिस को जानकारी दिए परिजन शव लेकर घर चले गए। नवाबगंज थाना क्षेत्र के केरावडीह गांव निवासी द्वारिका प्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी जगपति किसी काम को लेकर सोमवार सुबह घर की छत पर गई थी। उतरते समय सीढ़ियों पर असंतुलित होकर नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे देख घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को मामले की खबर दिए शव लेकर घर चले गए। मामले को लेकर एसओ संतोष सिंह से जानकारी करना चाहे तो उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.